जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेस टाउन के पास ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से शुक्रवार रात से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब डेढ़ हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल और अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानी हुई। उधर, स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना कार्यालय में चल रहे निकाय चुनाव नामांकन का कार्य जनरेटर के सहारे किया जा रहा है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर ली गई है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.