जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- हिन्दुस्तान की ओर से 21 से 31 मार्च तक चलाए गए स्ट्रीट लाइट मरम्मत कराओ अभियान पर संज्ञान लेते हुए मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने और आवश्यक बल्ब की खरीदारी के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। उन्होंने हिन्दुस्तान को भेजे पत्र में बताया कि अभियान के माध्यम से मानगो की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। अभियान के दौरान सामने आया कि नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। इससे शाम होते ही सड़कों और गलियों में अंधेरा छा जाता है और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मानगो नगर निगम का चुनाव संपन्न हुआ है और नई नगर सरकार का गठन हुआ है। नागरिकों की इस महत्वपू...