जमशेदपुर, मार्च 21 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ये स्थिति दर्जनों मोहल्लों की सड़कों और गलियों की है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि राहगीर और दोपहिया वाहन चालक घरों की खिड़कियों से आने वाली रोशनी के सहारे घर पहुंच पाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत नगर निगम में बार-बार की जाती है, लेकिन समाधान नहीं होता। निगम की ओर से मिस्त्री भेजकर लाइट की मरम्मत तो कराई जाती है, पर एक ही लाइट को दो से तीन बार ठीक करने के बाद वह पूरी तरह बेकार हो जाती है। इसके बाद उसे बदलने के बजाय स्थिति जस की तस बनी रहती है।इन इलाकों में खराब हैं लाइटेंमानगो के दाईगुट्टू, कुंवर बस्ती, पारडीह, कुमरूम टोला, जवाहरनगर रोड, मानगो...