जमशेदपुर, मई 5 -- जमशेदपुर। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 13 के पास रविवार रात सड़क हादसे में घायल 61 वर्षीय सादिया खातून की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए दया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सादिया खातून करीम सिटी कॉलेज के लाइब्रेरियन जावेद मसूद की पत्नी थीं। रविवार रात जावेद मसूद अपनी पत्नी सादिया के साथ स्कूटी से जवाहरनगर रोड नंबर 16ए स्थित घर लौट रहे थे। इस दौरान जवाहरनगर रोड नंबर 13 के समीप गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सादिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि जावेद मसूद को भी हल्की चोटें आईं। घटना के बाद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर...