जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को मानगो पहुंचे और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के पक्ष में गुरुद्वारा बस्ती, पोस्ट ऑफिस रोड, डिमना रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान सिख, मुस्लिम समेत कई समुदायों के लोगों ने उनसे मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।मीडिया से बातचीत में सेठ ने झारखंड की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार की तुलना 1990 के दशक की स्थिति से की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों में विफल रही है और योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव कराने में भी सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं थी और दबाव के बाद चुनाव कराए जा रहे हैं। सेठ ने भरोसा जताया कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक...