जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह और संतोष भगत ने मानगो नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम मानगो क्षेत्र में विकास कार्य कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भारी शिथिलता है, जिससे आम जनता में रोष है। तीनों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा और उचित कार्रवाई की मांग करेगा। संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग की योजनाओं के तहत मानगो में कोई भी काम धरातल पर नहीं उतर रहा है। 17 फरवरी 2025 को योजना चयन समिति की बैठक के बाद 25 अगस्त को मानगो नगर निगम के माध्यम से निविदाएं निकाली गईं, लेकिन चार माह बाद भी आजतक किसी भी योजना पर काम शुरू नहीं हुआ। जानबूझकर साजिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.