जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- मानगो में एक युवक का अपहरण कर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 17 सितंबर की शाम की है। मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत अमीर हमजा की मां शबाना खातून ने की है। इसमें फरहान, वकार पठान, आतिफ, जीशान, अमन, अयान और अरमान समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर की शाम करीब 7.50 बजे अमीर हमजा को गुलाब बाग फेज-2 स्थित बंगाल स्वीट्स के पास से कुछ लोग साथ ले गए। इसके बाद उसे ओल्ड पुरुलिया रोड के रोड नंबर पांच स्थित गौशिया मैदान की ओर ले जाने की बात कही गई। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई। जानकारी मिलने पर शबाना खातून तलाश में निकलीं। इस दौरान अमीर का दोस्त एमडी अयाज खान भी शामिल हो गया। दोनों गुलाब बाग फेज-1 पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली। शिकायत म...