जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में वादी मनीष कुमार , निवासी होल्डिंग नंबर-30, रोड नंबर-4, जवाहरनगर, मानगो ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर मानगो थाना में 29 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में शिबा लोहरा, सूरज कर्मकार, अविनाश कर्मकार, गोलू कर्मकार एवं अभय टोपो को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि आपसी विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वादी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान वादी की चेन और अंगूठी भी छीन ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...