जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- मानगो थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान के पास सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता रेहाना ने अपने ही पति कलीम पर दो साथियों के साथ मिलकर घर से गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। रेहाना घरों में काम कर अपनी बेटी की शादी के लिए गहने और पैसे जुटा रही थी। सोमवार को वह काम पर गई हुई थी। इसी दौरान पति कलीम अपने दो साथियों तन्ना और वसीम के साथ घर पहुंचा। तीनों ने मिलकर अलमारी से झुमका, पायल, सोने की अंगूठी, मेहंदी छल्ला समेत करीब 50 हजार रुपये नकद निकाल लिए और फरार हो गए।शाम को घर लौटने पर रेहाना को सामान बिखरा मिला और गहने व नकदी गायब थे। आसपास के लोगों से पूछताछ में पति और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। पीड़िता ने बताया कि लंबे समय से बर्तन मांजकर बेटी की शादी की तैयारी कर रही थी, लेकिन नशे की लत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.