जमशेदपुर, जुलाई 14 -- जमशेदपुर। गालूडीह के सालबनी निवासी आशीष विशोई को मानगो उलीडीह पुलिस ने 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छापेमारी कर उसे रविवार को स्वर्णरखा आवासीय मैदान से गुप्त सूचना पर पकड़ा। बताया जाता है कि एसएसपी के निर्देश पर जिलाभर में मादक पदार्थों की खरीद बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इससे गालूडीह का युवक पकड़ा गया है। उलीडीह थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...