जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। मानगो स्थित नेताजी सुभाष पार्क में मानगो बांग्ला भाषी एकता मंच की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में बंगाली समाज व विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों एवं कलाकारों ने नृत्य व संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सब्यसाची टीम के मधुर गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 500 से अधिक लोगों ने संस्कृति संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन में विश्वजीत मंडल, संतोष पोद्दार, प्रकाश मुखर्जी, असित भट्टाचार्य, एस.एन. पाल सहित कई गणमान्य लोगों की भूमिका रही। यह भी पढ़ें- बाराद्वारी क्लब हाउस में आयोजित कवि प्रणाम सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- लिंडसे क्लब में धूमधाम से मनी टैगोर की जयंती...