जमशेदपुर, मार्च 29 -- मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के पास शनिवार रात रामनवमी जुलूस में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने एक महिला का बैग काट लिया। आदर्श नगर निवासी संतोषी राव बाजार आई हुई थीं। भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात जेबकतरों ने तेज धारदार हथियार से उनके बैग को काट दिया और उसमें रखे मोबाइल फोन तथा नकदी लेकर फरार हो गए। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्हें बैग हल्का महसूस हुआ। जांच करने पर बैग कटा हुआ मिला और सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से पूरी जानकारी ली और तुरंत पुलिस को सूचित किया। विकास सिंह स्वयं महिला को लेकर उलीडीह थाना पहुंचे, जहां मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...