जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने तथा फेज-2 परियोजना के कार्य में गति लाने के उद्देश्य से रविवार को उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें जलापूर्ति से जुड़े दोनों संवेदक मेसर्स रामेश्वर शर्मा और जैमिनी इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सहायक अभियंता अमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र सोरेन सहित निगम के अन्य तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में उपनगर आयुक्त ने जलापूर्ति कार्यों में मिल रही तकनीकी त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए दोनों संवेदकों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी खामियां दूर होनी चाहिए। फेज-2 के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों में भी ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.