जमशेदपुर, मई 17 -- मानगो थाना अंतर्गत कुमरुम बस्ती में दो दुकानों में चोरी करने के आरोपी कार्तिक कर्मकार को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इस मामले में जवाहरनगर रोड नंबर 13 निवासी शाकिब जमाल के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दे कि बीते 5 और 6 मई को दो दुकानों में चोरी हुई थी। शनिवार को दुकानदारों ने कार्तिक को रंगे हाथ चोरी के सामनों के साथ धर दबोचा था और पुलिस के हवाले कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...