जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। मानगो रोड नंबर 14 में आपसी विवाद को लेकर युवक पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैसल अख्तर उर्फ अल्फी के रूप में हुई है। उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना मानगो रोड नंबर 14 में उस समय घटी, जब ओसामा उर्फ लादेन पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। सूत्रों के अनुसार, घटना की पृष्ठभूमि में पुराना विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ओसामा ने आरोपियों को धमकी दी थी और उनके साथ मारपीट भी की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला...