जमशेदपुर, मई 1 -- मानगो के जवाहरनगर में हुए मारपीट व लूटपाट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि इस मामले में वादी मनीष कुमार की शिकायत पर मानगो थाना में 29 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज केस में शिबा लोहरा, सूरज कर्मकार, अविनाश कर्मकार, गोलू कर्मकार एवं अभय टोपो को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि आपसी विवाद के दौरान सभी आरोपियों ने मिलकर वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी और जान से मारने की नीयत से हमला किया था। यह भी पढ़ें- मानगो में मारपीट व लूट का मामला दर्ज, पांच नामजद आरोपी इस दौरान वादी की चेन और अंगूठी भी छीन ली गई थी।पुलिस सूत्रों के अन...