जमशेदपुर, मई 1 -- जमशेदपुर। मानगो में ब्राउन शुगर के साथ युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार शिबू कामिला से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आपूर्तीकर्ता की तलाश है। इसी आधार पर पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है। मानगो थाना पुलिस के अनुसार, बरामद 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है। वहीं, नामजद आरोपी विशाल पाण्डेय उर्फ विशाल तिवारी और शिवा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- नेपाल: सुनसरी के लौकही में ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...