जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह में विक्की सिंह पर फायरिंग करने के आरोपी विकास महतो और कृष्णा सिंह की जमानत अर्जी अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत से रद्द हो गई। बताया जाता है कि मार्च में आपसी विवाद के कारण विकास महतो और कृष्णा सिंह ने विक्की सिंह पर हत्या की नीयत से गोली चलाई थी। सूचना के अनुसार कृष्ण सिंह मानगो खड़िया बस्ती में ननकू की हत्या का भी आरोपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...