जमशेदपुर, मई 18 -- पेयजलापूर्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उठाए गंभीर सवाल जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता।

चिंताजनक स्थिति विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त को पत्र लिखकर मानगो पेयजल परियोजना की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताया है। उन्होंने मांग की कि निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक की जाए, ताकि परियोजना की त्रुटियों को दूर कर जलापूर्ति को नियमित किया जा सके।

बैठक और निरीक्षण सरयू राय ने पत्र में लिखा कि नवंबर 2024 में दोबारा विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने मानगो नगर निगम, तत्कालीन उपायुक्त, नगर विकास विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ कई बैठकें की थीं। साथ ही परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा भी लिया ...