जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। मानगो पुल पर सोमवार दिन में 11 बजे बाद जाम लग गया। इससे मानगो के डिमना रोड और पुरुलिया रोड से लेकर साकची में एमजीएम अस्पताल व कोर्ट मोड तक सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए। मानगो चौक पर जाम लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने रॉन्ग साइड से छोटे पुल पर जाने वालों को रोक दिया ताकि उधर से आने वाली वाहनों को दिक्कत नहीं हो। स्थिति यह थी कि, सड़क जाम में फंसे दो पहिया वाहन सवार पुल के फुटपाथ से आवाजाही कर रहे थे। बताया जाता है कि जाम के कारण गुरुद्वारा बस्ती कुंवर सिंह बस्ती समेत अन्य कई इलाके की ब्रांच सड़कों पर भी दर्जनों वाहन खड़े थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.