जमशेदपुर, फरवरी 25 -- मानगो नगर निगम चुनाव ने इस बार लोकतंत्र का जीवंत उत्सव प्रस्तुत किया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए मतदान में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। अंतिम आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश वार्डों में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि कुछ वार्डों में यह आंकड़ा 55 प्रतिशत के करीब पहुंच गया। इससे स्पष्ट है कि स्थानीय विकास और नेतृत्व को लेकर जनता पहले से अधिक सजग और सक्रिय हुई है। सबसे अधिक चर्चा वार्ड संख्या 10, 18 और 19 की रही, जहां 54 से 56 प्रतिशत तक मतदान हुआ। वार्ड 9, 12 और 23 में भी 50 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। वार्ड 5, 7 और 14 में लगभग 48 से 49 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वार्ड 2 और 3 में यह आंकड़ा 45 प्रतिशत के आसपास रहा। कुल मिलाकर, अधिकांश वार्डों में संतोषजनक मतदान ने चुनाव को उत्साहपूर्ण बना दिया।...