जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जमशेदपुर। निकाय चुनाव को लेकर मानगो नगर निगम क्षेत्र की मतगणना स्थल के बाहर सैकड़ो लोगों की भीड़ है जबकि जुगसलाई और चाकुलिया की मतगणना केंद्र के बाहर नाम मात्र लोग ही है। बताया जाता है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में 36 वार्ड पार्षद चुनाव के लिए मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद की कई उम्मीदवार भी मतगणना केंद्र के बाहर समर्थको के साथ मौजूद है। सुबह 6:30 बजे से ही विभिन्न क्षेत्र के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का अंचल कार्यालय में आना-जाना लगा हुआ है। मानगो के 10 वार्ड के वोटो की गिनती की प्रक्रिया शुरू है जबकि जुगसलाई और चाकुलिया में 6-6 वार्ड के वोटो की गिनती हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.