मानगो दंगा केस में 22 जून को होगी सुनवाई
जमशेदपुर, जून 17 -- मानगो दंगा मामले में अब एडीजे-वन की अदालत में 22 जून को सुनवाई होगी। मामले से 12 जून को 19 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो चुके हैं। वहीं, 8 जून को भी मानगो दंगा केस के आठ आरोपी बरी हो चुके हैं। मालूम हो कि 20 मई 2017 को बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद मुस्लिम एकता मंच के सदस्य नागाडीह व पोटका की घटना के खिलाफ आजादनगर थाना के पास प्रदर्शन के लिए जुटे थे। थाना में सभी के खिलाफ उपद्रव एवं अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.