जमशेदपुर, मई 10 -- मानगो दंगा मामले में एडीजे-1 की अदालत में 13 मई को सुनवाई होगी। अधिवक्ता मो. जाहीद इकबाल ने बताया कि शुक्रवार को अदालत में गवाही प्रक्रिया समाप्त हो गई। 13 मई को आरोपियों के बचाव पक्ष के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। बता दें कि 2017 में मानगो थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जो बाद में दंगे में बदल गई। आरोपियों पर पुलिस पर हमला करने का भी आरोप है। इस मामले में कांग्रेस नेता फिरोज खान समेत करीब 40 आरोपी हैं। अधिवक्ता के अनुसार, दंगे से संबंधित दूसरे मामले में लगभग सभी आरोपी साक्ष्य के अभाव में पहले ही बरी हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...