जमशेदपुर, जून 21 -- जमशेदपुर । मानगो स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाने की शिकायत को लेकर रविवार को भी हंगामा हुआ। शनिवार को शुरू हुए विवाद के बाद रविवार को प्रभावित वाहन मालिक बड़ी संख्या में पंप पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रबंधन से बहस करने लगे।कई वाहन चालकों ने पेट्रोल भरवाने के बाद अपनी गाड़ियां बंद पड़ने और इंजन खराब होने की शिकायत की। नाराज लोगों ने पेट्रोल का पैसा वापस करने के साथ-साथ गाड़ियों की मरम्मत का खर्च भी पंप प्रबंधन से देने की मांग की।दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चली। वाहन मालिकों ने चेतावनी दी कि उचित मुआवजा मिलने तक वे अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...