जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुंवर बस्ती पावर सब-स्टेशन से जुड़े फीडर क्षेत्र में बिजली बंद रही, जिससे कुंवर बस्ती, दाईगुट्ट, मुंडा कॉलोनी, मानगो चौक और पायल सिनेमा रोड प्रभावित होंगे। वहीं मुंशी मोहल्ला फीडर से दोपहर 2 से 3 बजे तक मुंशी मोहल्ला, चाणक्यपुरी, पोस्ट ऑफिस रोड, गौड़ बस्ती और गुरुद्वारा रोड में आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...