मानगो को अगस्त से मिल जाएगी जाम से राहत, 31 जुलाई तक फ्लाईओवर निर्माण का लक्ष्य
जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या के बीच मानगो फ्लाईओवर लोगों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है। वर्षों से भीषण जाम की मार झेल रहे मानगो और आसपास के इलाकों के लोगों को अब जल्द राहत मिलने की संभावना है। इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अधिकारियों ने इसे 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक सह अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने इसकी पुष्टि की है। करीब 2.8 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण 252 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। परियोजना की बड़ी उपलब्धि यह है कि इसके सभी 57 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं, जिससे अब निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। नदी के बीच स्थित पिलर पर गार्डर चढ़ाने का काम भी पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर के चालू होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.