जमशेदपुर, मार्च 28 -- मानगो के नर्सिंग होम में अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने आए रेयान आलम की मौत में शुक्रवार को परिजनों ने दो डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज कराई है। परसूडीह थाने में पिता महमूद आलम के बयान पर डॉ. अजय प्रसाद और डॉ. अशरफ बद्र समेत अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। डॉ. अजय प्रसाद एमजीएम अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत हैं और डॉ. अशरफ बद्र चांडिल के सरकारी अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, रेयान का अपेंडिक्स का ऑपरेशन डॉ. अशरफ बद्र के नर्सिंग होम में होना था। इसके लिए गुरुवार सुबह 9.30 बजे स्पाइन एनेस्थीसिया दिया गया। उसके बाद ऑपरेशन की तैयारी की जाने लगी, तभी सांस फूलने की शिकायत मरीज ने की। जांच में हार्टबीट कम पाया गया। तीन घंटे तक स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया, लेकिन जब हालात बिगड़ने ल...