जमशेदपुर, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शंकोसाई रोड नंबर-1, रामनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में भाग लेते हुए रामवृक्ष निराला एवं जयप्रकाश निराला ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य प्रदान करते हैं।इस अवसर पर रामसखी रामाशीष आईटीआई की ओर से भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संकल्प संस्थान से जुड़े लोगों ने एक-एक पौधा लगान...