मानगो के आयशा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म, डीजल वितरण पर भी लगी सीमा
जमशेदपुर, मई 13 -- मानगो स्थित आयशा पेट्रोल पंप में बुधवार को पेट्रोल आउट ऑफ स्टॉक हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोल नहीं मिलने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की भीड़ पंप पर लगी रही। हालांकि, पेट्रोल पंप पर डीजल की सप्लाई जारी है, लेकिन उस पर भी सीमा निर्धारित कर दी गई है।पेट्रोल पंप कर्मियों के अनुसार छोटे वाहनों को अधिकतम 30 लीटर और बड़े वाहनों को 200 लीटर तक ही डीजल दिया जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि पेट्रोल का नया स्टॉक रास्ते में है और शाम करीब 4 बजे तक पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जामताड़ा में दो पेट्रोल पंप पर साधारण पेट्रोल की किल्लत, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी स्टॉक पहुंचते ही पेट्रोल की बिक्री सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.