जमशेदपुर, मार्च 7 -- मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता को कांग्रेस सेवादल के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अरबिन्द कुमार साहू और महिला सेवादल अध्यक्षा रीता शर्मा ने अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर आज सम्मानित किया और बधाई दी। इस मौके पर महिला सेवादल की अनवरी परवीन भी उपस्थित थी। सेवा दल के तीनों नेता सुधा गुप्ता के कर्म स्थित कार्यालय उन्हें बधाई देने गए थे। इस मौके पर मेयर सुधा गुप्ता ने जनता के हक में और उसके सुझावों पर फैसला लेने की बात कही। साथ ही कहा कि जनता के लिए 24 घंटे उनके दरवाजे खुले हैं। जनता के हर समस्या का समाधान होगा। क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.