जमशेदपुर, मार्च 12 -- मानगो नगर निगम की निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का अभिनन्दन समारोह आज तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किया जाएगा। यह आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...