जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। मानगो अंचल के हलका नंबर-2 के लोगों की जमीन संबंधी समस्या के निदान को लेकर शिविर का आयोजन आज मानगो तहसील कचहरी में किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद कुमार की प्रतिनियुक्ति इस शिविर के लिए मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर मानगो में बीते 9 मार्च से शिविर आयोजित किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 23, 30 मार्च, 06, 13, 20, 27 अप्रैल और 4, 11, 18 और 25 मई को अलग-अलग हलका के लिए शिविर का आयोजन किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.