हमीरपुर, जून 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। नेशनल बिल्डिंग कोड ऑफ इंडिया 2016 (एनबीसी) ने भवनों के निर्माण में आग से बचाव के जो मानक तय है, उनके मुताबिक सरकारी और गैर सरकारी भवन नहीं है। जो भवन बने हैं उनमें आग से बचाव इंतजाम न के बराबर दिखते हैं। दूसरी तरफ दमकल विभाग के पास भी आग पर काबू पाने की व्यवस्थाएं बौनी हैं। गगनचुंबी इमारतों पर आग लगने की सूरत में विभाग के पास महज 25 फीट की सीढ़ी है। जो ऐसी घटनाओं में कितना काम करेंगी, कहा नहीं जा सकता है। भूतकाल में ऐसी घटनाएं हुई नहीं है, इसलिए भविष्य में होंगी भी नहीं, इसी सोच के साथ समय निकाला जा रहा है। जिले में अग्निकांडों पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास वर्तमान समय में सिर्फ नौ गाड़ियां है। जिसमें तीन फायर टैंक व दो बुलेट बाइक मुख्यालय में रहती है। सवा लाख की आबादी वाले राठ में दो दमकल ...