रुद्रपुर, जनवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था को संतुलित और मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने मानक से अधिक तैनात अध्यापकों के समायोजन की प्रक्रिया तेज कर दी है। मानक से अधिक 56 अध्यापकों का समायोजन किया जाएगा। एकल शिक्षकों की समस्या के हल के लिए दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। समायोजन के लिए 16 जनवरी को शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। एकल शिक्षक विद्यालयों की समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। इसी क्रम में रिक्त पदों पर समायोजन के लिए 16 जनवरी को शिक्षकों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में 49 शिक्षकों का विभिन्न विद्यालयों में समायोजन किया जा चुका है, शेष 56 अध्यापकों का समायोजन शीघ्र किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार...