बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एक से आठ दिसंबर पर कृषि विभाग की टीमों ने उवर्रक बिक्री के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें आठ ऐसे केंद्र मिले, जहां किसानों को मानकों से अधिक उवर्रक की बिक्री की गई। टीमों की रिपोर्ट पर जिला कृषि अधिकारी ने आठ केंद्रों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उनकी उर्वरक आपूर्ति तथा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। मौर्य कृषि सेवा केंद्र रिटेल, श्री बालाजी खाद एवं बीज भंडार शंकरपुर, शीतल खाद भंडार धरमपुर, रेहान कम्युनिकेशन जाफरपुर, एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप फतेहगंज पूर्वी, भोलाराम उर्वरक एवं पेस्टिसाइड फरीदपुर, शर्मा खाद भंडार पुरैना आंवला, बालाजी खाद भंडार फैजनगर पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...