मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने वाली मुरादाबाद की बेटी शिखा वर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए 'प्रदेश सेवा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 22 मार्च को आगरा में आयोजित प्रदेश सेवा रत्न सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या द्वारा प्रदान किया गया। शिखा वर्मा अब तक 22 बार रक्तदान कर चुकी हैं और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा ऐसे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार उनके धर्म के अनुसार कराने का जिम्मा उठाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...