हरदोई, मई 14 -- कछौना। टाउन एरिया के वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर में कराए जा रहे सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए सभासद सहित मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया। वार्ड की पहले से बनी इंटरलॉकिंग गलियों को भारी बजट खर्च कर सीसी रोड में परिवर्तित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहरी ठेकेदार मनमाने ढंग से निर्माण कार्य करा रहे हैं। गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गुरुवार को अंबेडकर नगर तथा वार्ड संख्या 11 के दर्जनों लोग एकत्र होकर निर्माण स्थल पर पहुंचे। नाली निर्माण में पीली ईंट तथा सीसी रोड में बालू व डस्ट के प्रयोग पर आपत्ति जताई। प्रदर्शन करने वालों में सभासद शांति देवी के पति राजकुमार, पूर्व सभासद इरफान, सलीमु...