गाजीपुर, फरवरी 17 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गाई-हैदरगंज मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (खंड-तृतीय) की ओर से कराए जा रहे पिच सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जर्जर और गड्ढायुक्त इस मार्ग के निर्माण में ठेकेदार बिना गड्ढे भरे और पटरी बनाए ही नाममात्र की पिच डालकर खानापूर्ति कर रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने विभागीय जेई, एई और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि मानक के अनुरूप निर्माण नहीं हुआ तो सड़क उखाड़ दी जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और विभागीय कर्मियों की मिलकर लापरवाही कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। बजट स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्...