जौनपुर, जून 26 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से बरमलपुर गांव जाने वाले पिच मार्ग के हो रहे रिनुअल पिच कार्य में मानक की धज्जियां उड़ा कर बनाए जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकवाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदार औरनिर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से बरमलपुर गांव तक और राजमार्ग से पांडेयपुर से गांव होते हुए बरमलपुर तक जाने वाली सड़क का रिनुअल पिच का कार्य स्वीकृत है। बरमलपुर गांव तक जाने वाले सड़क पर कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क पर बने गड्ढ...