कन्नौज, जून 23 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। नगर में सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को छिबरामऊ में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी की सघन जांच की गई। इस दौरान चार संस्थानों को सीज कर दिया गया, जबकि एक संस्थान पर ताला लगा मिला। उपजिलाधिकारी न्यायिक तिर्वा राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तथा चौकी प्रभारी मैन बाजार उपनिरीक्षक दीपांजलि वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मानकों का गहन परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- देवरिया में नौ कोचिंग और लाइब्रेरी सील, कई संचालकों को नोटिस निरीक्षण मे...