महोबा, मई 18 -- महोबा, संवाददाता। नियमों को ताक में रखकर संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों की आवाज उठाई है। नियमों को ताक में रखकर कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की मांग उठाई कहा कि कई कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी परिषद ने जेडी कार्यालय घेर कर हंगामा किया कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की मांग बेसमेंट में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे है। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई गई। निजी विद्यालयों में फीस और कोर्स के नाम पर मची लूट पर शिकंजा कसने की मांग की गई। कहा कि प्राइवेट विद...