देवरिया, जून 29 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही ई-लाइब्रेरी का चलन तेजी से बढ़ा है। नगर तथा आसपास के प्रमुख चौराहों और बाजारों में एक दर्जन से अधिक ई-लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। कई छात्र यहां आठ से दस घंटे, जबकि कुछ छात्र इससे भी अधिक समय बिताते हैं। हालांकि छात्रों की सुविधा के लिए खोली गई इन ई-लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- चुचैला कलां में बिना मानक चल रहीं लाइब्रेरी, हुक्का बार में उड़ रहा धुआंसुरक्षा मानकों की अनदेखी अधिकांश ई-लाइब्रेरी में छात्रों के बैठने के लिए छोटे-छोटे केबिन बनाए गए हैं। इन कक्षों में वातानुकूलन (एसी) और इंटरनेट की स...