मिर्जापुर, मार्च 23 -- अहरौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा भगौतीदेई के ग्रामीणों ने मानक के विपरीत संचालित क्रेशर प्लांटों को बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील मुख्यालय चुनार पहुंच कर संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को ग्रामीणों ने पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मानकों को दरकिनार कर संचालित क्रशर प्लांटों से गांव में रहना मुश्किल हो गया है। समाधान दिवस में मौजूद अपर जिला अधिकारी भू एवं राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह को भी अपनी मांगों से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि क्रशस संचालन से उड़ रहे धूल से गांव के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लगातर उड़ रहे धूल से महिलाएं,बच्चे और बुजुर्ग असमय ही धूल जनित बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिससे में ग्रामीणों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्रक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.