रुद्रपुर, जून 23 -- किच्छा, संवाददाता। तहसीलदार ने सिरोली में जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। मानक पूरे नहीं होने पर तहसीलदार ने दो जनसेवा केंद्रों को सील कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि जनसेवा केंद्रों पर मानकों के विपरीत काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने सिरोली कला में संचालित जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार ने मुस्‍तकीम जनसेवा केंद्र और सिराज जनसेवा केंद्र में मानक पूरे नहीं होने व अनमियतताएं पाईं। तहसीलदार ने जनसेवा संचालक सिराजुद्दीन व मुस्तकीम को कड़ी फटकार लगाई और उनकी आईडी बंद कर जनसेवा केंद्र सील दिए। तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है। इस दौरान सीएससी मैनेजर भूपेश रावत पुलभट्टा पुलिस की टीम मौजू...