गौरीगंज, जुलाई 20 -- अमेठी। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिषद द्वारा पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि परीक्षा केंद्रों का निष्पक्ष निर्धारण किया जा सके। डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि 20 जुलाई तक सभी माध्यमिक विद्यालयों को पोर्टल पर अपना आधारभूत डेटा अपलोड करना होगा। इसमें विद्यालय भवन, कक्षों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही बताया कि इसके बाद डीएम द्वारा बनाई गई तहसील स्तरीय समिति द्वारा तीन अगस्त तक विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भौतिक सत्यापन से राजक...