मानक के विपरीत संचालित ईंटभट्ठों पर करें कार्रवाई : अपर आयुक्त
आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडल के जनपदों में नियमों और मानकों की अनदेखी कर संचालित ईंट भट्ठों पर रोक लगाने को लेकर आयुक्त प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार शाम विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक के विपरीत संचालित ईंट-भट्ठों को तत्काल बंद कराएं। इसके साथ ही इस संबंध में अब तक विभागों द्वारा जो कार्रवाई की गई है, उसका विवरण उपलब्ध कराएं। अपर आयुक्त ने मंडल के तीनों जनपदों में जिन ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ द्वारा बंदी आदेश निर्गत किए गए हैं, उनकी जानकारी ली। इसके साथ ही निर्देशित किया कि बिना सहमति जल एवं वायु प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले ईंट-भट्ठों को तीनों जनपदों में जिला प्रशासन के सहयोग से बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.