मानक के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई, छत तुड़वाई
गंगापार, अप्रैल 21 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा जनवा के हड़ही गांव में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला में मानकों की अनदेखी सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शंकरगढ अमित कुमार व अवर अभियंता सरोज कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूसा गोदाम की छत में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न होने की पुष्टि हुई। इस पर मौजूद अधिशासी अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही संबंधित ठेकेदार को छत तुड़वाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.