जौनपुर, जुलाई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। एक से 15 जूलाई तक चलाए गए 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के दौरान फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 77 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 वाहनों को सीज कर जिले अलग-अलग थानों में खड़ा कराया गया। डीएम ने भी मामले को गंभीर मानते हुए ऐसे वाहनों का संचालन कराने वाले ग्रामीण से लेकर शहर तक के विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ (प्रर्वतन) सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिलेभर में विशेष प्रर्वतन अभियान चलाकर स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र के साथ अन्य जरूरी कागजातों के साथ सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj ...