वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 16 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन और यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय ने अभियान चलाकर चार स्कूल वाहनों को बंद करते हुए 16 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि कार्यालय स्तर पर स्कूली मानक के अनुरूप प्रपत्र वैध न पाए जाने पर ऐसे स्कूलों में संचालित वाहनों की सूची तैयार कर विद्यालयों को नोटिस दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...